Haryana Breakings : मनाली में भोपाल की युवती की हत्या, बैग में शव ले जाते पकड़ा गया हरियाणा का युवक

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हरियाणा के रहने वाले युवक ने अपनी भोपाल निवासी गर्लफ़्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद युवक युवती की लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने की कोशिश का रहा था। बैग का वजन देख होटल स्टाफ को शक हो गया। इसके बाद युवक को दबोचा पुलिस को सूचना दी गई। भोपाल के शहपुरा की रहने वाली 23 वर्षीय शीतल कौशल की उसके ब्वॉयफ्रेंड विनोद ठाकुर ने हत्या कर दी। दोनों मनाली घूमने आए थे। आरोपी विनोद ठाकुर से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने हत्या क्यों की? खुलासा नहीं हो पाया है।