Haryana Breakings : जमीनी विवाद में सरपंच की पत्नी की हत्या

कुरुक्षेत्र जिले के डोडा खेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में गांव के सरपंच की पत्नी की हत्या कर दी। हमले में सरपंच अनिल को भी चोटें लगी है, जिसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतका महिला की पहचान यशोदा 28 साल निवासी डोडा खेड़ी के रूप में हुई है। गांव के सरपंच अनिल कुमार का उसके चाचे-ताऊ के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सरपंच अनिल का 2 कनाल की जमीन को लेकर चाचे-ताऊ के परिवार से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को जमीन की निशानदेही भी कराई गई थी। इसी को लेकर गांव में उनकी पंचायत चल रही थी। तभी अशोक कुमार और उसकी पत्नी उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे। आरोप है कि अशोक और पत्नी ने महिला यशोदा के पेट में लात मार दी, जिससे तबीयत खराब हो गई। पति-पत्नी को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान यशोदा ने दम तोड़ दिया।