Haryana Breaking : पेरिस ओलंपिक में छाया हरियाणा के जांबाजो का जादू, 6 में से 4 मेडल किए हरियाणा के नाम

Haryana Breaking : कहते हैं कि कुछ कर गुजरने की चाह हो, तो इंसान हर मुश्किल को पार कर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है और यहीं मेहनत भारत के जांबाज खिलाड़ियों में दिखाई दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। कुल 6 मेडल भारत ने अपने नाम किए हैं। इनमें कुल 4 मेडल हरियाणा के हौंनहारों ने जीते हैं।

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 6 मेडल जीते हैं, जिसमें 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है। वहीं हॉकी में भी हरियाणा के कई खिलाड़ियों में कांस्य पदक जीता है। चलिए पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के उन खास पलों को फिरसे देखते हैं।

मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल नें जगह बनाई। उन्होंने क्वालिफिकेशन इवेंट में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। मनु भाकर ने 590 पॉइंट्स हासिल किए हैं। उन्होंने प्रिसिजन में 294 और रैपिड में 296 अंक स्कोर किए। हंगरी की मेजर वरानिका 592 अंक के साथ टॉप पोजिशन पर रहीं। मनु भाकर अब 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंच गईं हैं। इस क्वालीफिकेशन राउंड में मनु भाकर दूसरे नंबर रहीं। उन्होंंने 10 स्कोरिंग वाले 24 निशाने लगाए। वहीं मनु के साथ इस शूटिंग में प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहीं ईशा सिंह 18 वें स्थान पर रहीं। वह अंतिम 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं।