Haryana Breaking : हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला वकील ने 7 साल के मासूम बच्चे की पिटाई कर दी. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने और पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
मामला गुरुग्राम के सेक्टर 70 की एक सोसायटी का है. यहां दो छोटे बच्चों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया. फिर पीटे गए बच्चे की वकील मां ने 7 साल के मासूम की पिटाई शुरू कर दी. पेशे से वकील मां यहीं नहीं रुकी. इसके बाद उसने न सिर्फ 7 साल के मासूम की पिटाई की बल्कि 7 साल के बच्चे को लिफ्ट में ले जाकर उसके साथ बदसलूकी भी की.
इसके बाद नाबालिग के परिवार ने गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई. गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच के बाद फरहान वारसी नाम की महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि मामले की शिकायत नाबालिग के पिता ने 28 जुलाई को गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में दी थी.