Haryana Breaking : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का हुआ तबादला

Haryana Breaking : हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक साथ 42 अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में सरकार ने नोटिस भी जारी कर दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में तबादलों का दौर जारी है। कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब प्रदेश में 3 दर्जन से अधिक एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कई शहरों के डीएसपी और एसीपी भी शामिल है ।