Hariyana Breakings : हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो चली है । आपको बता दे की हाल ही में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है जिसके बाद हरियाणा में नए सीएम के नाम की चर्चा तेज हो गई । इन सबके बीच खबर ये सामने आई है कि मनोहर लाल खट्टर की जगह अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं । जी हां सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि खट्टर के बाद अब नायब सिंह सैनी हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है । मनोहर लाल खट्टर की इस्तीफे के बाद हरियाणा में नई सरकार का गठन हो सकता है।
Hariyana Breakings : कौन है नायब सिंह सैनी
बता दे कि नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं, इसके अलावा सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी है । वह हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे हैं साथ ही 2014 से 2019 तक नायब विधायक रहे , ओबीसी में सैनी समाज से आने वाले नायब सिंह सैनी 2014 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
ये भी पढ़े : सीएम धामी का ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान ला रहा रंग, एक करोड़ से ज्यादा की स्मैक के साथ 1 गिरफ्तार