Haryana Breaking : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, 2 कमेटियों का किया एलान

Hariyana Breaking : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति व चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कुलदीप बिश्नोई व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को दोनों समितियों में शामिल किया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई किरण चौधरी को किसी भी कमेटी में शामिल नहीं हैं।

शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से 20 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वित्त मंत्री जेपी दलाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा, पूर्व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शी व प्रदेश अध्यक्ष-एससी मोर्चा सत्यप्रकाश जरावता को शामिल किया गया हैं।