Harda In Badrinath : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज बाबा बद्री के धाम पहुंचे हैं, यहां पहुंच कर उन्होंने बद्री विशाल भगवान के दर्शन किए । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत आज यानी शनिवार को बाबा बद्री विशाल के धाम पहुंचे यहां पहुंच कर उन्होंने बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के साथ की पूजा-अर्चना भी की।
Harda In Badrinath : यशपाल आर्य भी रहे मौजूद
आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ इस दौरान कांग्रेस नेता यशपाल आर्य भी मौजूद रहे और यशपाल आर्य ने भी बाबा बद्री के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
Harda In Badrinath : 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर लिया बाबा कआ आशीर्वाद
उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो चुकी है इसी के चलते हरदा बाबा बद्री विशाल का 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर आशीर्वाद लेने पहुंचे । बता दें कि हरदा ने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात कर बातचीत की और उनका हाल भी जाना ।
ये भी पढ़े : 14 नहीं 15 नवंबर को होगी इगास पर्व की छुट्टी, आदेश हुए जारी