Haldwani Teen Talak : दहेज नहीं मिलने पर दूसरी महिला से प्रेम, पत्नी को लगी खबर और फिर —

Haldwani Teen Talak : दहेज नहीं मिलने पर महिलाओं के साथ अत्याचार के बहुत से मामले हम रोज सुनते है। ताजा मामला हल्द्वानी का जहां वनभूलपुरा में एक महिला ने अपने पति पर देहज ना मिलने पर तीन तलाक देने और दुसरी लड़की से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शादी के बाद से आरोपी पति अपने पत्नी को मायके से तीन लाख लाने का दवाब बना रहा था। पुलिस के अनुसार इंद्रानगर निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

 

Haldwani Teen Talak : पत्नी संग मारपीट भी करता था आरोपी

जिसके चलते वह अपनी सारी कमाई उसके ऊपर खर्च कर रहा है। घर में अपनी पत्नी से मारपीट करता है और मायके से तीन लाख लाने का दबाव बना रहा है। महिला का आरोप है कि बीते दिनों उसके पति ने उसे अपने दो भाईयों के सामने तीन तलाक दे दिया। जबकि उसके पति को मायके पक्ष ने एक मकान भी खरीदकर दिया था। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।