Guruwar ke Upay : आज हफ्ते का चौथा दिन यानी कि गुरुवार है । गुरुवार के दिन यूं तो लोग कई उपाय करते हैं लेकिन उपाय सही ढंग से ना करने के कारण उन्हें फल नहीं मिलता है वही आज हम आपको बताएंगे कि आपको गुरुवार या बृहस्पतिवार से जुड़े आपको ऐसे कौन से उपाय करने चाहिए जिससे आपको तुरंत उसका असर दिखने लगे।
Guruwar ke Upay : बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा करने मात्र से ही आपकी विवाह , व्यवसाय घर में दिक्कते जैसी सारी समस्याएं समाप्त हो जाती है। इनकी पूजा करने के विशेष महत्व भी बताए गए हैं लेकिन आपको इनकी पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे पूजा करना चाहिए यह भी आपके लिए जाना जरूरी है।
Guruwar ke Upay : शादी के लिए करे उपाय
अगर आप गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करके शुद्ध घी का दीपक जलाकर 108 नामों का उच्चारण करते हैं तो जल्द ही आपके विवाह में आ रही सारी अड़चनें दूर हो जाती है और आपको सही जीवनसाथी मिलता है। अगर आपकी शादी नहीं हो रही है तो आपको बृहस्पतिवार के व्रत रखना शुरू करना चाहिए लेकिन इनका व्रत करते समय एक चीज का ध्यान जरूर रखें की बृस्पतिवार कि दिन पीले कपड़े ही पहने और भोजन में भी पीली चीजों का सेवन करें जिसे आपको तुरंत फल मिलेगा।
Guruwar ke Upay : व्यवसाय में चल रही दिक्क़ते भी होंगी दूर
अगर आपके व्यवसाय में भी दिक्क़ते चल रही है या आपका कैरियर सही दिशा में नहीं जा रहा है तो भी आप गुरुवार को उपाय कर सकते हैं। उपाय कुछ ऐसे करना है कि गुरुवार को पूजा घर में हल्दी की माला लटका दे और अपने कार्यस्थल पर जहां पर आप काम करते हैं वहां पर पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें और भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर में लड्डुओं का भोग लगाना ना भूले। अगर आप यह तीन चीजों का नियमित रूप से पालन करते हैं तो आपके व्यवसाय या करियर में आ रही सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
Guruwar ke Upay : बाल नहीं धोने चाहिए
इसके अलावा अगर आपके घर में दरिद्रता है या आपके काम नहीं बनते हैं तो आपको बृहस्पतिवार के दिन कतई बाल नहीं धोने चाहिए खासकर की महिलाओं को, जी हाँ महिलाओ को बृहस्पतिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए और ना ही नाखून काटने चाहिए अगर आप भी अपने घर में सारी दरिद्रताओ का नाश करना चाहते हैं तो आपको इस नियम का पालन जरूर करना है।
Guruwar ke Upay : बृहस्पतिवार को करें दान
अगर आप की प्रमोशन या रोजगार संबंधित चीजों में भी बाधा आ रही है या आप इन चीजों को लेकर परेशान हैं तो आपको बृहस्पति को किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे खाघ पदार्थ, कपड़े फल या आदि चीजों का दान करना चाहिए अगर आप दान करते हैं तो आपके जीवन में रोजगार संबंधी ही क्या बाकी सारी दिक्कतें और बाधाएं भी दूर हो जाएंगी
ये भी पढ़े : वास्तु नियमों के अनुसार धन का कारक होता है रसोई घर का तवा