Godiyal Taunt On BJP : गोदियाल का भाजपा पर तंज, कहा— उत्तरप्रदेश में भी भाजपा का होगा बुरा हाल

Godiyal Taunt On BJP : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश में जहां एक और भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार जीत का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश का रुख करने जा रहे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तंज कसा है।

Godiyal Taunt On BJP : इस बार प्रदेश में नहीं चलेगा मोदी मैजिक—गोदियाल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सीएम पुष्कर समेत भाजपा के कई नेता उत्तरप्रदेश की जनता को लुभाते दिखाई देंगे जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। गोदियाल का कहना है कि प्रदेश में इस बार मोदी मैजिक नहीं चला और भाजपा भ्रम की स्थित में है, और इसी भ्रम के साथ बीजेपी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश का रुख कर रही है जिसका कोई भी असर जनता पर नहीं होने वाला।

Godiyal Taunt On BJP : भाजपा का भ्रम पालना निरर्थक— गोदियाल

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में इस बार भाजपा बुरी स्थिति में है और जनता को एक बार गुमराह किया जा सकता है बार—बार नहीं इसलिए भाजपा का इस तरह का भ्रम पालना निरर्थक है।

ये भी पढ़े : पंजाब विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर सोनू सूद की कार जब्त , जाने क्या है पूरा मामला