Glacier Broked In Kedarnath : केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से फिरा प्रशासन की मेहनत में पानी, देखें तस्वीरें

Glacier Broked In Kedarnath : केदारनाथ धाम में मौसम के बेदर्द रवैया ने एक बार फिर प्रशासन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है उत्तराखंड में मौसम में हुए बदलाव के बाद से केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी जारी है इसी वजह से आज सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गधेरे के पास भारी मात्रा में बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई जिसके चलते फुटपाथ का एक बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और आवाजाही बाधित हो गई आपको बता दें कि चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा था लेकिन बीते 2 दिनों से बर्फबारी होने के कारण एक बार फिर प्रशासन के लिए मुसीबत बढ़ गई है।