Girl Refused To Leave Ukraine : यूक्रेन में इन दिनों हालात बेहद खराब है और इन बिगड़ते हालातों के बीच वहां से भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा है । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन बिगड़ते हालातों के बीच 17 साल की एक भारतीय लड़की ने ऐसा काम कर दिखाया है कि सब उनके इस जज्बे के कायल हो गए हैं।
Girl Refused To Leave Ukraine : युद्धग्रस्त देश छोड़ने से किया इनकार
दरअसल यूक्रेन में हरियाणा के 17 वर्षीय नेहा सांगवान मेडिकल की पढ़ाई कर रही है लेकिन खास बात यह है कि वहां हालात बिगड़ता देख भी नेहा ने वहां से निकलने की नहीं सोची और युद्धग्रस्त देश छोड़ने से इनकार कर दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नेहा के ऐसा करने की वजह क्या है। दरअसल उनके ऐसा करने की वजह है उनकी खास जिम्मेदारी।
Girl Refused To Leave Ukraine : ये है वो खास जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि जिस घर में नेहा किराए पर रहती है उस घर का मालिक russsia के साथ चल रहे युद्ध में अपने देश के लिए सेवा दे रहा है और यूक्रेन की सेना में शामिल हो गया है। गौर करने वाली बात यह है कि नेहा का मकान मालिक अपने पीछे तीन छोटे बच्चे और अपनी पत्नी को छोड़कर गया है। ऐसे में जब नेहा को अन्य भारतीयों के साथ देश लौटने का मौका मिला तो नेहा ने अपनी जिम्मेदारियों को देखते हुए साफ इस मौके को नकार दिया और यूक्रेन में ही रहने का फैसला किया क्योंकि उसने सोचा कि अगर मैं भी यहां से चली गई तो इन तीन छोटे बच्चे और उसके मालिक की पत्नी का क्या होगा।
Girl Refused To Leave Ukraine : हर कोई कर रहा नेहा की हौसले को सलाम
आपको बता दें कि नेहा की कहानी हर किसी को हैरान कर रही है लोग यह कह रहे हैं कि आखिर इस स्थिति में तो हर कोई अपनी जान बचाना चाहता है लेकिन भारत की बेटी ने यह साबित कर दिया है कि हौसले के सामने युद्ध भी छोटा है और इसलिए उसने भारत लौटने से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक नेहा अपने पिता को खो चुकी है और वह भी भारतीय सेना में थे फिलहाल नेहा अपने मकान मालिक पत्नी और उनके तीन बच्चों के साथ यूक्रेन में एक बंकर में रह रही है।
ये भी पढ़े : जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे आत्मसमर्पण