Ganga Nadi Me Duba Yuvak : हरिद्वार – गंगा नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

Ganga Nadi Me Duba Yuvak : आज यानी रविवार को ऋषि चौकी हरिद्वार से एसडीआरएफ टीम को ये सूचना दी गई कि परमार्थ घाट में एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है सूचना मिलने के फौरन बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ हरिद्वार घूमने गया था, तथा उसके बाद वह परमार्थ घाट पर नहाने चला गया। नदी की गहराई का अंदाज़ा न लगा पाने के कारण उक्त युवक पानी में डूब गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिग के उपरांत डीप डाइवर मातबर सिंह द्वारा पानी के लगभग 25 फीट गहराई में जाकर उक्त युवक नाम सूरज पुत्र श्री धीरेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी गांधी ग्राम पटेलनगर देहरादून के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।