Gang Rape In Dehradun : देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैवानियत की हदें तो तब पार की गई जब इस घटना को अंजाम 9 साल की बच्ची के समाने दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी घर से आटा पिसवाले के लिए चक्की तक गई थी इसी बीच आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी से गैंग रेप किया।
घर से आटा लेने के लिए निकली थी किशोरी
सहसपुर में 17 साल की किशोरी के साथ 3 युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है की करीबन 7.30 बजे किशोरी अपने रिश्तेदार की 9 वर्षीय बेटी के साथ चक्की में आटा पिसवाने के लिए जा रही थी इसी बीच उसे अनिल नाम का शख्स मिला जिसने उसे बहला फुसलाकर अपनी कार में बिठा दिया और अपने दो दोस्तों आरिफ और असलम को बुला लिया। जिसके बाद तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। हैवानियत की हदें तो तब पार हुई जब इस घटना को किशोरी के साथ आटा पिसवाने के लिए जा रही 9 वर्षीय बच्ची के सामने ही अंजाम दिया गया।
Gang Rape In Dehradun : पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों के साथ ही गांववालों ने मुख्य आरोपी अनिल की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया और बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।