Ganesh Chaturthi 2024 : पूरे भारत में मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का पर्व

Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी आज 7 सितंबर, 2024 से शुरू होगी। यह जीवंत त्योहार भगवान गणेश का सम्मान करता है और इसमें पूरे भारत में दस दिनों तक अनुष्ठान और उत्सव शामिल हैं। घरों और मंदिरों में मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं और प्रतिदिन उनकी पूजा की जाती है। दसवें दिन इन मूर्तियों को जल निकायों में विसर्जित करने के साथ यह कार्यक्रम समाप्त होता है।

आज गणेश चतुर्थी का महापर्व है। आज देशभर के पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व का विशेष महत्व होता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि खास होती है क्योंकि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र और मध्याह्र काल में हुआ था। सनातन धर्म में भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है और हिंदू देवी-देवताओं में सबसे प्रसिद्ध और ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। पूरे देश के साथ ही राजधानी देहरादून में गणेश चतुर्थी की धूम है। बाजार भी बप्पा की सुंदर-सुंदर मूर्तियों से सज गए है। दूनवासियों में भी बप्पा को अपने घर ले जाने का उत्साह है। हर कोई अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए बप्पा को घर ले जाना चाहता है आइए सुनते है लोगों का क्या कहना है,,,,?