Gadarpur Ki Gajab Shadi : फिल्मी स्टाइल में शादी तुड़वाने पहुंची पहली पत्नी तो दुल्हन पक्ष ने चप्पलों से कर दी दुल्हे की पिटाई

Gadarpur Ki Gajab Shadi : गदरपुर के बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में हो रही शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली एक युवती गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची जिसके बाद हुए हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई और लड़के—लड़की पक्ष के लोगों ने सच्चाई जानकर दूल्हे की चप्पलों से धुनाई कर दी। जिसके बाद बीच बचाव कर पुलिस दुल्हे को पुलिस स्टेशन ले आई।

Gadarpur Ki Gajab Shadi : पहले तलाक फिर दूसरी शादी और अब करने चला था तीसरी शादी

गदरपुर में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हें की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए पुलिस के साथ एक महिला ने समारोह में धावा बोल दिया। जिसके बाद मौके पर हंगामा मच गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हे की चप्पलों से धुनाई कर दी। दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में है और उसकी शादी मुरादाबाद के कार्ड तहसील के गांव में हुई थी जहां पर इस व्यक्ति ने खुद को फौजी बताकर उससे शादी रचाई थी यही नहीं महिला ने ये भी बताया कि इसका पूर्व में भी एक बार तलाक हो चुका है। महिला ने दुल्हे पर ये भी आरोप लगाया कि उनकी शादी को अभी 1 वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और यह आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली—गलौज करता था और दहेज की मांग करता था जिस पर उनका विवाद चल रहा था जब उन्होंने अपने सूत्र इस व्यक्ति के पीछे लगाए थे तभी पता चला है कि यह व्यक्ति जो आज दूल्हा बनकर गदरपुर क्षेत्र में आया है यहां पर एक और शादी रचा रहा था।

Gadarpur Ki Gajab Shadi : पुलिस ने फिलहाल शादी को रूकवा दिया। ​

जिसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह शादी रुकवा दी है। वहीं कीर्ति सैनी के भाई का कहना है कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था।

ये भी पढ़ें : चिंताजनक, देहरादून में एक दिन में दुष्कर्म के दो मामले आए सामने