G-20 Impact Samit : आईआईटी रुड़की में आयोजित जी-20 इम्पैक्ट समिट में सीएम धामी ने की शिरकत, कही ये बात

G-20 Impact Samit :

आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आने वाले समय में उनके सामने बहुत सारे अवसर और चुनौतियां हैं। छात्रों को दोनों का लाभ उठाकर कठिन परिश्रम के जरिए दुनिया का नेतृत्व करना है।