Friday Fast Santoshi Maa : सनातन धर्म के अनुसार शुक्रवार के दिन मॉं संतोषी का व्रत अताह फलदायक माना गया है। ऐसा माना गया है की इस व्रत को करने से सुख शांति बनी रहती है साथ ही ये व्रत विवाह संबंधित कार्यों में बाधा को हटाने में भी काफी कारगर माना जाता है।
शादी में आ रही अड़चनें भी होंगी दूर
शुक्रवार के दिन मॉं संतोषी का व्रत करना अति उत्तम होता है ऐसा माना गया है कि शुक्रवार को मॉं संतोषी का व्रत करने से सभी मनोकामना पूरी होती है साथ ही यदी किसी की शादी में रूकावट आ रही हो तो इस व्रत का निष्ठा के साथ पालन करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती है और शादी के जल्द ही योग बनते हैं।
ये भी पढ़ें : भगवान हनुमान के इस मंत्र जाप से भूत पिचाश नहीं रहेंगे निकट और संकट कटेंगे विकट से विकट
यही नहीं मॉं संतोषी का व्रत का पालन करने से घर में सुख शांति का वास रहता है और जिस घर में मॉं संतोषी के व्रत का पालन किया जा रहा हो वो घर धन धान्य से परीपूर्ण रहता है।
Friday Fast Santoshi Maa : भगवान गणेश की पुत्री हैं मॉं संतोषी

Friday Fast Santoshi Maa :
धार्मिक ग्रंथों में किए गए वर्णन के अनुसार मॉं संतोषी भगवान गणेश की पुत्री है और जैसे भगवान गणेश को ऋद्धि सिद्धि का दाता कहा गया है वैसे ही मॉं संतोषी भी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है। धार्मिक ज्ञाताओं के अनुसार मॉं संतोषी के व्रत की शुरूआत शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार से करनी चाहिए और 16 शुक्रवार तक मॉं संतोषी के व्रतों का निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए।
इस दौरान व्रती इंसान को खट्टे का सेवन नहीं करना चाहिए और उसे स्पर्ष करना भी इस दिन वर्जित माना गया है। व्रत के दौरान मॉं संतोषी को प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय कमल का पुष्प अर्पित करें और भोग में मॉं को गुड़ व चने का भोग लगाएं और व्रत खोलने के दौरान उसी भोग से अपना व्रत खोलें ऐसा करने से मॉं संतोषी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती है।