Fight Between Students in Dehradun : देहरादून के टर्नर रोड पर छात्रों का खूनी संघर्ष, 2 गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर चलाए लाठी डंडे

Fight Between Students in Dehradun : देहरादून में टर्नर रोड पर बर्थडे पार्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टर्नर रोड स्थित क्लब में एक छात्र की बर्थडे पार्टी थी। इसमें उसके दोस्त आए थे।

पार्टी के दौरान दो छात्रों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद वहां दो गुट हो गए। हालांकि, पार्टी के दौरान दोनों गुटों में समझौता हो गया। लेकिन, पार्टी के बाद दोनों गुटों के छात्र बाहर निकले तो फिर से विवाद हो गया। बीच सड़क पर दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे, लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक वहन के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हिंसक झड़प की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है… वहीँ दूसरी तरफ मौके पर नहीं पहुंचने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी सतेंद्र भाटी और रात्रि अधिकारी एसएसआई राकेश पंवार को निलंबित कर दिया।