Shraddha Arya Reception : कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य ने 16 नवंबर को नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए और नए जीवन की शुरुआत की । बता दें हाल ही में श्रद्धा आर्य की रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई है।

तस्वीरें सामने के आने के बाद लोग श्रद्धा आर्य की रिसेप्शन ड्रेस ही लगातार तारीफ कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर सवाल भी किए जा रहे हैं कि श्रद्धा ने अपनी रिसेप्शन में जो ड्रेस पहनी है उसकी कीमत क्या है।
Shraddha Arya Reception : 1,80000 हैं साड़ी की कीमत

बता दे श्रद्धा आर्य ने अपने रिसेप्शन पर बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी और इस साड़ी पर क्रिस्टल और कटदाना पर की कढ़ाई की गई थी । साड़ी को उन्होंने फुल स्लीव्स के साथ कैरी किया था । जो उनके लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट बना रहा था । बता दें श्रद्धा को यह प्यारी साड़ी उनकी करीबी दोस्त जो कि डिज़ाइनर है उन्होंने गिफ्ट की थी, वही साड़ी की कीमत ₹180000 बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : बाथटब में हिना खान ने कराया फोटोशूट, ग्लैमरस लुक को फैन्स कर रहे काफी पसंद