Neeraj Chopra marriage : शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर ये बोले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, पढ़ें पूरी खबर

Neeraj Chopra marriage : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत के लाने वाले भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का नाम अब हर कोई जानता है। जब से नीरज ओलंपिक में गोल्ड जीत के लाए हैं तब से उनकी नाम की चर्चा हर तरफ हो रही है ।  इतना ही नहीं नीरज की पर्सनल लाइफ के बारे में भी अब लोग जानना चाहते हैं । सोशल मीडिया पर कभी नीरज की गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चे होते हैं,  तो कभी लोग यह पूछते हैं कि नीरज शादी कब करेंगे । बता दें, कि नीरज से अब तक कई बार इंटरव्यू में सवाल किया जा चुका है कि वह शादी करने वाले हैं और अगर वह शादी करने वाले हैं तो वह अपने लिए कैसी लड़की चाहते हैं।

Neeraj Chopra marriage : शादी पर क्या बोले नीरज

नीरज भी फैंस के सवाल को हंसी में टाल देते थे लेकिन हाल ही में नीरज में अपनी शादी के सवाल पर एक जवाब दिया है उनका जवाब अब घर को खबरों की सुर्खियां बन गया है।

ये भी पढ़े : Sid-Naz pair : शादी को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने कही थी ये बात, वीडियो हो रही वायरल

डांस प्लस 6 शो में नजर आएंगे नीरज

आपकी जानकारी के लिए बता दें नीरज चोपड़ा जल्द ही डांस प्लस 6 नाम के एक शो में दिखाई देने वाले हैं । डांस प्लस शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें शो के होस्ट राघव जुयाल नीरज से फीमेल फैंस की ओर से यह सवाल पूछ रहे हैं कि नीरज चोपड़ा के साथ अपनी कुंडली कैसे मैच कराएं । हालांकि नीरज भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं और नीरज राघव जुयाल के इस सवाल को हंसी में टालते हुए बोलते हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ऐसी लड़की चाहते है नीरज

शो के जज पुनीत पाठक नीरज से एक सवाल पूछते हैं पुनीत नीरज से कहते हैं कि सारी लड़कियों की तरफ से मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि आपको किस टाइप की लड़की पसंद है प्रीत के सवाल से वहां बैठा हर कोई उत्सुक हो जाता है कि आखिर नीरज इस सवाल का क्या जवाब देंगे ।इसके जबाव में नीरज कहते हैं कि फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं है लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि वह भी खिलाड़ी हो अपने काम पर फोकस रखती हो दूसरों की रिस्पेक्ट करती हो और परिवार का सम्मान करने वाली हो।