Katrina Vicky Weeding : बॉलीवुड के टॉप हॉट और क्यूटेस्ट कपल में से एक कैटरीना और विक्की की ग्रैंड वेडिंग कोई नहीं भुला है। बता दें कि इस कपल ने राजस्थान में शादी रचाई थी और दोनों की शादी का जश्न राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़ी धूमधाम से मना था ।
Katrina Vicky Weeding : जाने क्या है पूरा मामला
लेकिन अब इन दोनों की शादी को लेकर जो खबर सामने आई है उसे सुनकर फैंस भी हैरान है। जी हां दरअसल खबर यह मिल रही है कि शादीशुदा होकर भी ये कपल लीगली मैरिड नहीं था। ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है हाल ही में pinkvilla की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैटरीना और विक्की बीते हफ्ते ही लीगली मैरिड हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विकी ने पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी तो की थी लेकिन इन दोनों ने अपनी मैरिज को रजिस्टर नहीं किया था।
Katrina Vicky Weeding : कानूनी तौर पर एक दूसरे के हुए कैटरीना विक्की
कैटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर को हुई थी लेकिन कैटरीना और विक्की ने इस शादी को रजिस्टर अभी हाल ही में 19 मार्च को कराया है बताया जा रहा है कैटरीना और विक्की ने कोट पहुंचकर अपनी फैमिली की मौजूदगी में शादी को रजिस्टर कराया और लीगली ये दोनो शादीशुदा कहलाए और अब कैटरीना और विक्की रिति रिवाजों के साथ ही कानूनी तौर पर भी एक दूसरे के हो गए हैं।
ये भी पढ़े : लगातार हो रहा रूस का विरोध, डॉग शो में कुत्तो की एंट्री पर लगा बैन