Farhan Akhtar Marriage Date : ‘Leak’ हुई बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की ‘Marriage Date, पढ़ें पूरी खबर

Farhan Akhtar Marriage Date : बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं आपको बता दें फरहान अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से जल्द ही शादी करने वाले है। पहले ये जानकारी मिल रही है की यह दोनों ही 21 फ़रबरी को सिविल सेरेमनी करेंगे लेकिन अब रिपोर्ट की मानें तो सिविल सेरेमनी से पहले ही यह दोनों महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बनने वाले हैं बता दें कि फरहान और शिवानी इस शनिवार को ही शादी करने जा रहे है। इन दोनों की शादी फरहान के खंडाला फार्महाउस पर होने वाली है इस शादी में बेहद निजी और केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

Farhan Akhtar Marriage Date : शादी को लेकर परिवार सतर्क

रिपोर्ट की माने तो फरहान अख्तर के फार्म हाउस पर 19 फरवरी को शादी होने जा रही है। करीबी लोगों का यह कहना है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का परिवार इन दोनों की शादी को लेकर काफी सतर्कता बरत रहा है। परिवार जन नहीं चाहते हैं कि किसी भी तरह से मीडिया कर्मी शादी के वेन्यू पर पहुंचे। इन दोनों की शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

Farhan Akhtar Marriage Date : बैचलर पार्टी और प्री वेडिंग फंक्शन

बता दें की फरहान और शिबानी का परिवार 18 फरवरी की शाम को खंडाला के लिए रवाना हो जाएगा। बताया ये भी जा रहा है की शिवानी अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी और प्री वेडिंग फंक्शन का भी हिस्सा होंगी जो कि 17 और 18 फरवरी को होने वाला है अब देखने वाली बात यही होगी कि बॉलीवुड की है चर्चित शादी कैसी होने वाली है।