Bride Bhangra Dance Viral : दुल्हन के जबरदस्त भांगड़े का वीडियो वायरल, लोग कर रहे हैं काफी पसंद

Bride Bhangra Dance Viral : अक्सर हम जब भी शादी में जाते हैं तो दुल्हन की एंट्री का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है और जब दुल्न की एंट्री होती है तो वो भी सजी सवरी शर्माती हुई दिखाई देती है लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जो शर्माती नहीं बल्कि जबरदस्त भांगड़ा करती हुई दिखाई दे रही है। आयुषी नाम की इस दुल्लन के डांस को लोग काफी पंसद करते दिखाई दे रहे हैं।

Bride Bhangra Dance Viral

Bride Bhangra Dance Viral : मुंह में नोट दबाकर कर रहीं है जबरदस्त भांगड़ा

दोस्तों आपने अक्सर शादी में दुल्हन को शर्माते हुए देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन शर्माती नहीं बल्कि भांगड़ा करती हुई दिखाई दे रही है जी हां इस वीडियो में आयुषी नाम की दुल्हन मुंह में नोट दबाकर जबरदस्त भांगड़ा करती हुई दिखाई दे रही है जिसको आयुषी की मेकअप आर्टिस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और आयुषी के इस वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अमेरिका का अजब—गजब मामला, जहां कुत्तों की कराई गई शादी, तस्वीरें हैं बेहद क्यूट

Bride Bhangra Dance Viral : सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को जमकर कर रहे हैं शेयर

आयुषी के इस वायरल वीडियो में वो दुल्हन के गैटप में काफी खूबसूरत लग रहीं है लेकिन उनके गैटप से ज्यादा इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका जबरदस्त भांगड़े की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें भांगड़ा करने के साथ ही आयुषी मुंह में नोट दबाए और बिना शर्माए डांस करती हुई दिखाई दे रहीं है। आयुषी के डांस को देखकर आसपास के लोग भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं और आयुषी के साथ ही ढ़ोल की थाप पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।