Ankita Lokhande Sridevi look : साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपने प्रेगनेंसी फेज़ को काफी इंजॉय कर रही है आपको बता दें काजल और उनके पति गौतम ने हाल ही के दिनों में अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि उनके घर में नया मेहमान आने वाला है । इस ख़ुशख़बरी के बीच अब काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गोद भराई की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिनमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं इन तस्वीरों में काजल काफी खुश नजर आ रही है। काजल की इन तस्वीरो को देखकत फैंस कहे रहे है की काजल इस पल को पूरा एन्जॉय कर रही है।
Ankita Lokhande Sridevi look : काजल अग्रवाल ने शेयर की गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें

आपको बता दें कि आज यानि सोमवार को काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। इन खूबसूरत तस्वीरों में काजल अपने पति गौतम और परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि काजल इस पल को कितना इंजॉय कर रही हैं। खास बात यह है कि काजल अग्रवाल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखाई दे रही है। तस्वीरों में काजल अपने पति के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है काजल ने लाल रंग की साड़ी पहनी है तो उनके पति व्हाइट कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे है। काजल ने अपने और अपने पति की फोटो साझा करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘गोद भराई’ बता दे काजल की तस्वीरों को देखकर उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह कह रहे हैं कि काजल वाकई बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इसके साथ ही काजल के फैंस उन्हें इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
Ankita Lokhande Sridevi look : गंगूबाई का नया गाना रिलीज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई का नया गाना मेरी जान रिलीज हो चुका है आपको बता दें इस गाने में आलिया भट्ट और उनके अपोजिट नजर आ रहे हैं एक्ट्रेस शांतनु के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है और इस केमिस्ट्री की वजह से दर्शकों को यह गाना भी खूब पसंद आ रहा है । अब से कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है। इस गाने को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि इस गाने और इसके बोल काफी अच्छे हैं। बता दें कि आलिया की आने वाली फिल्म गंगूबाई 25 फरवरी को थियेटर में रिलीज होगी और इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट देखने योग्य है क्योंकि आलिया इस फिल्म में एक सच्ची कहानी को पर्दे पर दिखाने की जा रही हैं। दरअसल यह फिल्म गंगूबाई नाम की एक सेक्स वर्कर की जिंदगी पर आधारित है जो कि मुंबई में किसी कारणवश रेड लाइट एरिया में फस गई थी।
Ankita Lokhande Sridevi look : नीली साड़ी में अंकिता ने बिखेरा जलवा

‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’ यह गाना तो आपको याद ही होगा। बॉलीवुड के मशहूर गाने में श्रीदेवी ने नीली साड़ी में जो जलवा बिखेरा था उसे आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं। बता दें कि श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया का एक गाना और इसके बोल आज भी लोगों को याद है और इस गाने की फैन फॉलोइंग भी किसी से छिपी नहीं है।
Ankita Lokhande Sridevi look : दर्शको को पसंद आया अंकिता का लुक
लोगो को न सिर्फ ये गाना पसंद बल्कि इस गाने में श्रीदेवी का आइकोनिक लुक भी खूब मशहूर है। नीली साड़ी में एक्ट्रेसस श्रीदेवी का वो लुक दर्शको को खूब पसंद आया था। खास बात यह है कि श्री देवी के इस आईकॉनिक लुक को टीवी जगत की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर से रिक्रेट किया है। जी हाँअंकिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में ब्लू साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की है इन तस्वीरों में अंकिता ने मैचिंग ब्लाउज और कानों में मैचिंग कलर के एयरिंग्स भी कैरी किया है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि अंकिता लोखंडे ने श्रीदेवी का मिस्टर इंडिया फिल्म का वो आइकोनिक लुक रिक्रेट किया है। वहीं अंकिता की तस्वीरें पर उनके फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे है फैंस का कहना की अंकिता का ये लुकवाकई काबिले तारीफ है।
ये भी पढ़े : पंजाब विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर सोनू सूद की कार जब्त , जाने क्या है पूरा मामला