Entertainment News : तारक मेहता का उल्टा चशमा सो में मिसस सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रैस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के खिलाफ कोर्ट में सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस जीत लिया है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कोर्ट ने न केवल असित मोदी को जेनिफर का बकाया पैसा लौटाने का आदेश दिया है बल्कि साथ ही असित मोदी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जेमिफर की माने तो इस हिसाब से रोके गए उनके 25-30 लाख रुपये देने के साथ ही असित मोदी को जुर्माना भी देना होगा। हालाकि जेनिफर इस बात से नखुश है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद असित मोदी ने अबतक उनका पैसा नही दिया है, और न ही सेक्शुअल हैरसमेंट का दोषी साबित होने के बावजूद तीनों आरोपियों को कोर्ट से कोई सज़ा मिली है। हां उनको इस बात की संतुष्टि जरुर है कि कोर्ट के हैरासमेंट के आरोप को सही मानने के बाद उनपर झूठी पब्सिसिटी स्टंट का आरोप नही लगेगा। आप इस बारे में क्या कहना चाहंगे कमेंट बाक्स में जरुर बताएँ।