Drugs Free Uttarakhand : 2025 तक ड्रग्स फ्री होगा उत्तराखंड, सीएम ने अधिकारीयों को दिए ये ख़ास निर्देश

Drugs Free Uttarakhand : उत्तराखंड में ड्रग्स की गर्त में पड़ते युवाओं को बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने पूरी तरीके से कमर कास ली है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में काम किया जाए. इसके लिये सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें.

ड्रग्स सप्लायर्स पर करना होगा कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नार्को कोऑर्डिनेशन की बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य करना है. वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है. एक ओर जहां ड्रग्स सप्लायर्स पर कड़ा प्रहार करना है तो वहीं दूसरी ओर बच्चों और युवाओं को ड्रग्स की चपेट में आने से बचाना है. ड्रग्स सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस विभाग मुखबिर तंत्र को और मजबूत करे. ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस, आबकारी व ड्रग्स कंट्रोलर मिलकर काम करें.

 

Drugs Free Uttarakhand : युवाओं की सही तरीके से की जाए काउंसलिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रग्स लेने वाले बच्चों और युवाओं की सही तरीके से काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. काॅलेजों में एडमिशन के समय विशेष काउंसिलिंग की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रग्स लेते हुए पकड़े जाने वाले बच्चों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव न करके उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाए.