Dream Scripture : सनातन धर्म के अनुसार स्वप्न शास्त्र को विशेष माना गया है ऐसा माना जाता है कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार मनुष्य द्वारा देखे गए सपने का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है और यदी मनुष्य द्वारा सपने में भगवान को देखा जाए तो उसका भी विशेष अर्थ माना गया है।
Dream Scripture : सपने में भगवान श्री गणेश को देखना होता है बेहद शुभ

रात्रि में सोने के दौरान मनुष्य द्वारा स्पप्न देखना आम बात माना गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार देखे गए स्वप्नों का कुछ ना कुछ अर्थ जरूर होता है और यदी सपने में भगवान को देखा जाए तो वो बेहद ही खास होता है। ऐसा माना जाता है की यदी कोई मनुष्य सपने में भगवान गणेश को देख ले तो इसका मतलब होता है की आपको हर परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है और आपकी जिन्दगी में सब शुभ ही शुभ होने वाला है। यही नहीं भगवान गणेश को सपने में देखने का मतलब ये भी होता है कि आपके घर में जल्द ही कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है।
Dream Scripture : मॉं दुर्गा को सपने में देखने से मिलती है कामयाबी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदी कोई मनुष्य मॉं दुर्गा को सपने में देखता है तो मनुष्य के सभी बिगड़े काम बन जाता हैं और मॉं को लाल चोले में देखना बेहद ही शुभ माना जाता है। शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि यदी मॉं को लाल चोले में मुस्कुराते हुए कोई मनुष्य सपने में देखते है तो उसे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है और शुभ समाचार भी जिन्दगी में दस्तक देता है।
Dream Scripture : शिवलिंग को सपने में देखने से कटते हैं शत्रुदोष

भगवान शिव का प्रतीक माने जाने वाले शिवलिंग को सपने में देखने से मनुष्य शत्रु मुक्त हो जाता है। ऐसा कहा गया है कि यदी आपको सपने में श्विलिंग दिखे तो आपसे शत्रुदोष कट जाता है और आपका बुरा करने या सोचने वाले अपने इरादों में सफल होने में कामयाब नहीं हो पाते। यही नहीं शिवलिंग को सपने में देखने से
परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।
Dream Scripture : श्रीकृष्ण को सपने में देखने से बनते हैं राजयोग

यदी कोई मनुष्य भगवान श्री कृष्ण को सपने में देखते है तो ये संकेत इशारा करते है की आपकी जिन्दगी में कोई ऐसा व्यक्ति आने वाला है जो आपकी सभी परेशानियों को तो समझेगा ही साथ ही आपका जिन्दगी भर साथ देगा। स्वप्न शास्त्र के अनुसार भगवान श्री कृगण को सपने में देखना समृद्धि का प्रतीक माना गया है जिससे आपके जीवन में राजयोग बनते हैं और आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
ये भी पढ़े : भारत के पांच ऐसे मंदिर जिनका रहस्य आज भी अनसुलझा है