DM Vandana On Action Mode : नैनीताल की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह शुरुआत से ही एक्शन मोड में नजर आ रही है इसी क्रम में डीएम वंदना सिंह अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरी और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साथ ही सड़क चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली इस दौरान उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में सबसे ज्यादा जलभराव के साथ ही जाम की समस्या लोगों को परेशान करती है ऐसे में इन समस्याओं के निस्तारण के लिए प्लान तैयार किए जा रहे हैं यही नहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान जाम से लगने वाले करीब 22 पॉइंटों को चिन्हित किया जहां पर हमेशा जाम के झाम से लोग परेशान रहते हैं। डीएम ने बताया कि जलभराव और सड़क पर लगने वाले जाम को लेकर सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें निर्देशित कर दिया गया है जिसके बाद अब जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।