Dhami Vibhag Bantvara : शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर दिया है। जिसमें से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ 21 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है|
Dhami Vibhag Bantvara : सीएम पुष्कर ने अपने पास रखे ये महत्वपूर्ण विभाग
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के बंटवारे को लेकर लग रहे कयासों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है जिसमें मंत्रियों की वरिष्ठता के आधार पर विभागों का बंटवारा किया है, जिसमें कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को सबसे ज्यादा 8 विभाग दिए गए हैं।
Dhami Vibhag Bantvara :

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में विभागों की बात करें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं जिनमें महत्वपूर्ण विभाग गृह विभाग है जबकि इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास आबकारी, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, नागरिक उद्यान, क्रमिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, राज्य संपत्ति राजस्व, के साथ ही कई और महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं
Dhami Vibhag Bantvara : जानें कौनसे मंत्री को मिला कौनसा विभाग

Dhami Vibhag Bantvara :
मंत्रियों के विभागों की बात करें तो धन सिंह रावत को स्वास्थ्य, विद्यालय शिक्षा बेसिक व माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता और उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को विभाग बंटवारे से पहले ही विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसके बाद अब प्रेमचंद अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने वित्त, शहरी विकास पुनर्गठन और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे हैं।
वहीं पहली सरकार में कृषि मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग, भाषा निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे हैं।
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की बात करें तो मुख्यमंत्री ने उन्हें समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन लघु एवं मध्यम उद्यम विभागों की जिम्मेदारी दी है।
Dhami Vibhag Bantvara :
पिछली सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री की अहम जिम्मेदारी निभाने वाले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है इसके अलावा उन्हें कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है
धनी सरकार में युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन गन्ना विकास और चीनी उद्योग प्रोटोकॉल कौशल विकास एवं सेवायोजन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की सुविधा दी है।
धामी सरकार के पहले कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रहीं रेखा आर्य के इस विभाग को भी सीएम धामी ने इस बार भी यथावत रखा है इसके अलावा रेखा आर्य को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भी दिया गया है
धामी सरकार के वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को इस बार 8 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनमें पर्यटन विभाग को यथावत रखते हुए उन्हें लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, पंचायती राज धर्मस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप, 4 साल का लंबा रिश्ता टूटा