Dhami 2.0 Completed 1 Year : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूसरी पारी का 1 साल पूरा हो गया है जिसको भाजपा उत्सव के रूप में मना रही है। इसी क्रम में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ‘1 साल नई मिसाल’ पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही सरकार ने इन 1 सालों में किए गए कार्यों का बखान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब जनता ने किसी दल को दोबारा सत्ता पर काबिज होने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति जानती है की प्रदेश का विकास कौन कर सकता है। उन्होंने 1 साल पहले मिली जीत को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह जीत जनता के सपनों की थी। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ऐसे ही प्रदेश के विकास के मनोरथों को पूरा करने में जुटी रहेगी।