demand to change Mirzapur name :  अलीगढ़ के बाद अब मिर्ज़ापुर के नाम को बदलने की उठी मांग, भारतीय स्वर्ण संघ ने की पैरवी

demand to change Mirzapur name : उत्तर प्रदेश से जिलों का नाम बदलने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं । हाल ही में अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास हुआ था । वहीं मैनपुरी के नाम बदलने की अटकलों के बीच ही अब मिर्जापुर का नाम बदलने की कवायत शुरु हो गई है । आपको बता दें भारतीय स्वर्ण संघ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ से मिर्जापुर का नाम बदलने की अपील करते हुए कहा है कि मिर्जापुर का नाम बदलकर विंध्याचल नगर कर दिया जाए।

भारतीय स्वर्ण संघ के पदाधिकारियों सीएम योगी को लिखा पत्र  

demand to change Mirzapur name : आपको बता दें भारतीय स्वर्ण संघ के पदाधिकारियों ने आज मिर्जापुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा । इस पत्र में स्वर्ण संघ ने मिर्जापुर जनपद का नाम बदलकर विंध्याचल नगर करने की सीएम योगी से मांग की । स्वर्ण संघ ने पदाधिकारी अवधेश सिंह से यह बात कही है कि दूसरे प्रदेशों में मिर्जापुर को कोई नहीं जानता वहीं जब हम लोग मिर्जापुर ना कहकर विंध्याचल का नाम बताते हैं तो यह नाम सभी जान लेते हैं । इसी के मद्देनजर भारतीय स्वर्ण संघ ने मिर्जापुर जनपद का नाम बदलकर विंध्याचल नगर करने की बात कही । भारतीय स्वर्ण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि हम लोग डीएम कार्यालय आए हैं और हमारी यह मांग है कि मिर्जापुर का नाम बदलकर विंध्याचल नगर या विंध्याचल धाम कर दिया जाए ।

जरुर पढ़े : Kosi river in Chukam village : देश आजाद लेकिन अभी भी बारिश के गुलाम ये गाँववाले, जानें कैसे

जिला पंचायत में हो ये प्रस्ताव हो चुके है पास 

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अलीगढ़ में जिला पंचायत बोर्ड की एक मीटिंग हुई थी जिसमें कहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव रखा था इस प्रस्ताव को सबकी सहमति मिलते हुए जिला पंचायत में पास कर दिया गया था । वहीं बात अगर मैनपुरी की की जाए तो जिला पंचायत में मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा गया था और इस प्रस्ताव को जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने पास कर दिया था ।

ये भी पढ़े : मिर्ज़ापुर