Dehradun Breaking : राजधानी में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में आए 29 मामले

Dehradun Breaking : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का स्तर बढ़ने लगा है। चिंताजनक बात ये है कि राजधानी देहरादून में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है, आकड़ो की बात करे तो देहरादून में एक दिन में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए है। वहीं

प्रदेशभर में कोविड के 50 नए मामले सामने आए हैँ। जिसके चलते राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 194 पंहुंच गई है। इसके अलावा हरिद्वार में 3, नैनीताल में 3, पौड़ी में 2, टिहरी में 4, यूएस नगर में 4 नए मरीज मिले। बुधवार को 2436 मरीजों की रिपोर्ट आई जबकि 1886 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को राज्य में संक्रमण डर दो प्रतिशत से अधिक रही है।