Deep Sidhu Love Story : एक्टर दीप सिद्धू की प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, हादसे के समय कार में मौजूद थी गर्लफ्रेंड ‘रीना’

Deep Sidhu Love Story : बीते मंगलवार को पंजाबी फिल्मों के एक्टर दीप सिद्धू का निधन हो गया । दरअसल 15 फरवरी की रात करीब 9:00 बजे दीप सिद्धू की कार हरियाणा में सोनीपत खरखोदा के पास केएमपी एक्सप्रेस पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी जिसमें उनकी मौत हो गई। सिद्धू के मौत उनका परिवार और उनकी बेहद करीबी दोस्त काफी दुखी है।

Deep Sidhu Love Story : हादसे के समय कार में मौजूद थी रीना

दरअसल जिस समय यह सड़क हादसा हुआ उस समय दीप सिद्धू की करीबी दोस्त रीना राय भी उनके साथ मौजूद थी। हादसे में दीप संधू की जान चली गई और रीना को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं लेकिन उनकी जान बच गई है रीना इस समय भी अस्पताल में भर्ती है ।

Deep Sidhu Love Story : प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत

दुख की बात यह है कि रीना की जान तो बच गई लेकिन दीप सिंह और उनकी प्रेम कहानी का एक दर्दनाक अंत हुआ। दरअसल रीना दीप सिंधु के साथ अपना वैलेंटाइन डे मनाने अमेरिका से इंडिया आई थी हालांकि इन दोनों ने वैलेंटाइन डे तो साथ में ही सेलिब्रेट किया लेकिन वैलेंटाइन डे के ठीक 1 दिन बाद यानी 15 फ़रबरी को ये दोनों एक दूसरे से हमेशा हमेशा के लिए लगा हो गए।

Deep Sidhu Love Story : साथ में मनाया था वैलेंटाइन डे

आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे पर इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी तस्वीरों में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे रीना ने हादसे से कुछ घंटों पहले दीप सिद्धू के साथ अपनी एक फोटो इंस्टा स्टोरी पर अपलोड करते हुए लिखा था हैप्पी वैलेंटाइन डे। लेकिन पोस्ट शेयर करते हुए रीना को क्या पता था कि कुछ ही देर बाद दीप इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगे।

ये भी पढ़े : अक्षय के ‘बच्चन पांडे लुक’ ने मचाया धमाल , Trailer रिलीज़ डेट भी आई सामने