Dead Bodies Found In Us nagar : बड़ी खबर, तीन दिन से गायब थी मां बेटी, नदी किनारे मिली दोनो की लाश

Dead Bodies Found In Us nagar : उधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें यहां 3 दिनों से गायब एक महिला और उसकी बच्ची का शव मिला है।

घटना यूएस नगर के रुद्रपुर के शक्ति फार्म की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली पिंकी नाम की महिला की शादी 10 साल पहले यूपी के पीलीभीत में रहने वाले एक शख्स के साथ हुई थी। पिंकी हाल ही में अपनी 8 महीने की बच्ची को लेकर अन्नप्राशन के लिए मायके आई थी और पिंकी के साथ उसका 8 साल का बेटा यश भी था।

पिंकी के मायके वालों का कहना है कि अन्नप्राशन के बाद वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी उसका कहना था कि उसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। लेकिन फिर पिंकी को उसके पति का फोन आया जिससे बात करने के बाद थोड़ा असहज हो गई और इसके बाद वह घर से निकल गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

वहीं गायब होने के 3 दिन बाद पंकी की लाश पुल के पास से बहने वाली कैलाश नदी के किनारे पेड़ से लटकी मिली, और बच्ची की लाश कुछ ही दुरी पर पड़ी मिली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में ले लिया फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।