Dayitv Bantvara In Uttarakhand BJP :उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट का कहना है कि सरकार में दायित्व के लिए जल्द ही पार्टी नेताओं की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपी जाएगी। उन्होंने होली से पहले दायित्व आवंटन की उम्मीद जताई है.. भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेताओं को सरकार में दायित्व को लेकर काफी होमवर्क हो चुका है। संगठन के स्तर पर उनकी इस संदर्भ में कई बार बातचीत हो चुकी है। जल्द प्रभारी से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सूची सोंपी जाएगी।