Ramnagar Me Aatmahatya : रामनगर में फंदे से लटका मिला युवती का शव, प्रेम प्रसंग का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Ramnagar Me Aatmahatya : रामनगर में एक यूवती का शव फंदे से लटका मिला है । इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के मालधनचौड़ क्षेत्र में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Ramnagar Me Aatmahatya : बहन ने फंदे से लटका देखा शव

दरअसल बुधवार की शाम मालधनचौड़ इलाके में 17 वर्षीय एक लड़की ने घर के बगल में बनी गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है गौशाला बहुत ही बड़ी बहन ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो शोर मचा दिया ।
आज पड़ोस के लोगों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ये भी पढ़े : MLA Kau ka khulusa : यशपाल आर्य की कांगेस में घर वापसी को लेकर विधायक उमेश काऊ का बड़ा खुलासा, कही से बात

Ramnagar Me Aatmahatya : प्रेम प्रसंग का मामला

इस घटना के पीछे यह बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है । लोगों का कहना है की प्रेम प्रसंग के कारण छात्रा को जबरन फंदे से लटका कर मारा गया है।

मामा ने एक युवक पर लगाया गंभीर आरोप

घटना के बाद छात्रा के मामा ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है । मामा ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने उनकी भांजी को जबरन फंदे से लटका कर उसकी हत्या की है मामा ने साफ तौर पर कहा है कि यह आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का मामला है।

पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

छात्रा के परिवार वालों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है ।