Neemuch tribal youth : मध्यप्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, मामूली विवाद पर पहले आदिवासी युवक को पीटा और फिर किया कुछ ऐसा

Neemuch tribal youth : मध्यप्रदेश के नीमच से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है । आपको बता दें नीमच में एक आदिवासी युवक को मामूली से विवाद पर पहले बुरी तरह पीटा गया और बाद में उसे पिकअप से बांधकर दूर तलक घसीटा गया ‌।बताया जा रहा है कि आदिवासी युवक को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आठ पर मामला दर्ज, चार अभियुक्तों गिरफ्तार

यह घटना 26 अगस्त की बताई जा रही है लेकिन इस घटना का वीडियो पूरे 2 दिन बाद यानी 28 अगस्त को सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को पर मामला दर्ज किया ।  इस मामले में अभी तक 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

जरुर पढ़े : Uttar Pradesh Madrasas : उत्तरप्रदेश में 1 सितंबर से खुलेंगे मदरसे, कोरोना की धीमी रफ्तार को देखते हुए लिया गया फैसला

Neemuch tribal youth : कैसे शुरु हुआ विवाद

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आदिवासी युवक कन्हैया लाल भील कुछ लोगों के साथ अपने गांव जा रहा था इस दौरान उसकी बाइक गुर्जर समाज के एक व्यक्ति से टकरा गई । पुलिस ने बताया कि इस बात पर क्षेत्र के दबंग गुर्जर समाज के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आदिवासी युवक कन्हैयालाल को बुरी तरह पीट ना शुरू कर दिया इसके बाद लोगों ने उसे पिकअप वाहन से बांधकर दूर तक घसीटा। बता दें, कि जब कन्हैया लाल को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा जा रहा था उस दौरान आरोपियों में से एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो भी बना रहा था। नीमच के पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह घटना सिंगोली थाने की है इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है । वहीं पुलिस ने पिकअप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश