Crime Uttrakhand : ताजा मामला उधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के खेड़ा इलाके का है. जानकारी के मुताबिक घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. खबर है कि एक युवक चार दिन पहले ही खेड़ा में किराए के मकान में रहने आया था. युवक का नाम मोहमद इस्लाम था, जो यूपी के रामपुर जिले का रहने वाला था.
पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात को युवक बदनीयत से पड़ोस के घर में घुसा था. इस दौरान युवक ने घर की महिला के साथ छेड़छाड़ भी थी. महिला ने शोर मचाया तो घर में मौजूद अन्य लोग भी जाग गए. ऐसे में पकड़े जाने के डर से युवक घर की छत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास को लोग उसे तत्काल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.