Crime Update Latest : बच्चों के सामने मां को चाकुओं से गोदकर मार डाला, कैमरे में कैद हुई खौफनाक तस्वीरें

Crime Update Latest : दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक युवक ने महिला को उसके दो बच्चों के सामने ही चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है की महिला अपने 2 मासूम बच्चों के साथ अपने घर जा रही थी इस दौरान एक युवक दौड़ता हुआ आया और उसने आते ही महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई।

बच्चों के साथ घर जा रही थी महिला

पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जहां एक युवक ने महिला को उसके दो मासूम बच्चों के सामने ही चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। ​इस दौरान घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है की मृतिका आरती अपने 2 मासूम बच्चों के साथ अपने घर जा रही थी कि तभी एक आदमी उसकी ओर दौड़ता हुआ आया और बच्चों के सामने ही आरती की चाकू मारकर उसने हत्या कर दी।

सीसीटीवी फूटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही एसएचओ/पीएस सागरपुर मौके पर कर्मचारियों के साथ पहुंचे तो देखा कि घायल महिला को पहले ही डीडीयू अस्पताल ले जाया जा चुका था। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला को आरोपी ने उस समय चाकू मार दिया जब वह अपने बच्चों को 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2:10 बजे अपने घर से ले जा रही थी। आरोपी व पीड़िता आरती पास ही सागरपुर में रहती थी। इसके बाद पीड़िता दूसरी जगह चली गई ।