Crime In Uttrakhand : पहले युवती को दिया शादी का झांसा, फिर कराया गर्भपात

Crime In Uttrakhand : खबर लक्सर से है जहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. बता दें कि युवती ने थाना पथरी क्षेत्र पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने युवक पर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है. पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्रभावी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है

थाना पथरी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस देते हुए बताया है कि युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने की बात कही और महीनों पहले अपने साथ ले गया. वो एक किराए के मकान में रहने लगे. युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ 6 महीने तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. इसी बीच जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने धोखे से उसे गर्भपात की गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया.