Crime In Dehradun : खबर देहरादून से है जहां एक नाबालिक लड़की को उसकी सगी बुआ घुमाने के बहाने पहले तो देहरादून ले आई और फिर उसे पैसों के लिए बीच दिया बुआ की घिनौनी करतूत यहीं नहीं रुकी क्योंकि उसने लड़की की जबरन शादी भी कराई। खबर मिल रही है कि जब इस मामले में ट्रस्ट से जुड़े लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद किसी तरह नाबालिक लड़की को बचा लिया गया।
Crime In Dehradun : खबरों की माने तो यह मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक बुआ अपनी 15 साल की भतीजी को घुमाने के बहाने देहरादून लाई थी और इस दौरान उसने भतीजी का सौदा कर दिया। प्रेम नगर थाना क्षेत्र थाना अध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घटना को देखकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल थापा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर जा रहे थे तभी सड़क किनारे उन्हें एक लड़की रोती हुई मिली विशाल ने आगे बताया की जब हमने लड़की से बात कि तो उसने बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है और उसकी उम्र 15 साल है। लड़की ने आगे बताया कि किशोरी की बुआ रीता उसे अपने साथ देहरादून लेकर आई थी और जबरन रवि शर्मा जो कि ठाकुरपुर का रहने वाला है उसकी शादी करा दी। लड़की ने बताया कि रवि नशे का आदि भी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में रवि और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच जारी है। पुलिस कि ओर से जानकारी दी गयी है कि इस मामले में आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।