Crime Breaking : उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले गैंगरेप की घटना सामने आ रही है । बता दें कि यहां छह युवकों ने एक छात्रा को निर्वस्त्र कर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । बता दें कि वायरल वीडियो हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच युवकों को हिरासत में लिया है.
यह वीडियो सिटी फॉरेस्ट इलाके का बताया जा रहा है. यहां छह युवक जिनके हाथों में बेल्ट और डंडे हैं, वह निर्वस्त्र युवती को पीटने में लगे हैं. उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं. वीडियो को देखने से लग रहा है कि यह गैंगरेप जैसा ही जघन्य अपराध है. हालांकि हमीरपुर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने गैंगरेप जैसी वारदात से इनकार किया है. उन्होंने तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने की बात कही है.
वारदात की तफ्तीश के दौरान पता चला है कि युवती किसी युवक के साथ सिटी फॉरेस्ट घूमने गई थी. सूनसान इलाके में युवक और युवती को देखकर वहां मौजूद दरिंदों ने दोनों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. युवती को निर्वस्त्र कर पीटा. फिलहाल युवती लापता है, उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है वहीं पुलिस इस मामले में कुल पांच लोगों को हिरासत में ले चुकी है. सभी से पूछताछ की जा रही है. अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही