Crime Alert : पागल कहने पर बेटे को मां पर आया गुस्सा, मौत के घाट उतारा

Crime Alert : दिल्ली के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां एक मां के द्वारा बेटे को पागल कहना भारी पड़ गया है जिसके चलते महिला के बेटे ने उसे चाकू मार डाला, इतना ही नहीं चाकू मारने के बाद युवक ने घर में भी आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में 59 वर्षिय महिला ने अपने बेटे को पागल कह दिया था जिसके बाद युवक को गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां के चाकू मार मौत के घाट उतार दिया । इसके बाद इस युवक ने घर में आग लगा दी जिसमें पूरा फ्लैट जलकर खाक हो गया । इतना ही नहीं इसमें महिला भी जल गई । ये पूरी घटना के बाद सब सन्न रह रहे ।

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि मृतक महिला का 26 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है पिछले 16 साल से उसका इलाज चल रहा है वही मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को देखभाल के लिए एक एनजीओ को सौंप दिया गया है जबकि महिला के सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।