Controversial statement of former CM : पूर्व सीएम का विवादित बयान कहा “मैं श्री राम को भगवान नहीं मानता”

Controversial statement of former CM : अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन मांझी ने फिर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. जी हाँ पूर्व सीएम जीतन मांझी एक बार फिर से कुछ ऐसा कह दिया है कि जिससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। बता ते चले कि पूर्व सीएम ने कहा है कि वह श्री राम को भगवान नहीं मानते है।

Controversial statement of former CM : कार्यक्रम में दिया विवादित बयान

जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम जीतन मांझी बिहार के गया जिले के लछुआड़ में बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुचें थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी ने कहा कि मैं राम को भगवान नहीं मानता. वे केवल गोस्वामी तुलसीदास और बाल्मीकि की रचना के एक पात्र थे. ऐसे में उन्हें (गोस्वामी तुलसीदास और बाल्मीकि) तो मानता हूं, लेकिन राम को नहींं मानता.आपको बता दें, कि जीतन मांझी का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।