Constable Video Viral Pakistan : सोशल मीडिया इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक शख्स बीच सड़क पर अपने ही बच्चे की बोली लगा रहा है । जानकारी के अनुसार यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आदमी अपने दो बच्चों के साथ सड़क पर कुछ अपील कर रहा है । हालांकि उसकी भाषा अलग है लेकिन वीडियों में यह पता चल रहा है कि वह अपने बच्चों को ₹50 हजार में बेचने की बोली लगा रहा है ।
Constable Video Viral Pakistan : पाकिस्तान के सिंध इलाके का है वीडियो
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का एक वीडियो सबको हैरान कर रहा है । यह वीडियों पाकिस्तान के सिंध इलाके के घोटकी जिले का है । इस वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है वह जल विभाग में काम करता है और उसकी तत्कालीन परिस्थितियां ऐसी बन गई थी कि उसे सड़क पर खड़े होकर अपने दो बच्चो की बोली लगानी पड़ी।
Constable Video Viral Pakistan : जेल विभाग में काम करता है पुलिसकर्मी
वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स का नाम पुलिसकर्मी का नाम निसार लशारी है । लशारी का कहना है कि वह जेल विभाग का कर्मचारी है और उसने अपने सीनियर से अपने बच्चे के इलाज के लिए छुट्टी मांगी थी । इसके बदले सीनियर ने रिश्वत की मांग की थी । जब वह रिश्वत नहीं दे पाया तो उसकी छुट्टियां भी रद्द कर दी गई । इतना ही नहीं लशारी का तबादला भी दूसरे शहर में कर दिया गया । जिसके बाद परेशान होकर लशारी ने बच्चों की सड़क पर बोली लगाई ।
ये भी पढ़े : चार कान वाली बिल्ली सोशल मीडिया पर मचा रही है धमाल, तस्वीरें हुई वायरल
Constable Video Viral Pakistan : वीडियों वायरल होने से मुख्यमंत्री ने किया हस्तक्षेप
ध्यान देने वाली बात यह है कि लशारी के वीडियो वायरल होने से उसे फायदा भी हुआ । क्योंकि यह वीडियों सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली तक पहुचां उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेते हुए निसार की नौकरी घोटकी में ही बने रहने साथ 14 दिन की छुट्टी देने के भी आदेश कर दिए ।