Congress Ultimatum to BJP : परिसंपत्ति समझौते पर कांग्रेस ने दिया भाजपा को अल्टीमेटम, गोदियाल बोले कांग्रेस करेगी सुप्रीम कोर्ट का रुख

Congress Ultimatum to BJP : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच हाल ही में परिसंपत्ति विवाद में हुए समझौते पर कांग्रेस ने बड़े सवाल खड़े किए हैं । बता दें देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में आज यानी शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।

Congress Ultimatum to BJP : हरदा ने लगाएं भाजपा पर कई आरोप

जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उपस्थित रहे । वहीं प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर परिसंपत्ति विभाग में हुए समझौते को लेकर कई आरोप लगाए । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने परिसंपत्तियों के समझौते के मामले में उत्तर प्रदेश के आगे सरेंडर किया है। परिसंपत्तियों के समझौते का कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी।

Congress Ultimatum to BJP : गोदियाल बोले जरुरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में राज्यपाल से मिलेगी साथ ही सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी। कांग्रेस इस समझौते को पूरी तरह से खारिज करती है। जबकि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में भी उठाएगी ।

ये भी पढ़े :  शहीदों को नमन करने के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, शहीद सम्मान यात्रा में किया प्रतिभाग