Congress Protest Against Ganesh Joshi :उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने गणेश जोशी के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गणेश जोशी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि गणेश जोशी कभी राजीव गांधी और इंदिरा गांधी जी पर विवादित बयान देते हैं तो कभी कांग्रेस पार्टी पर विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं इससे स्पष्ट होता है कि गणेश जोशी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से इलाज कराने की आवश्यकता है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पर दलाली करने का आरोप लगाया था जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गणेश जोशी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।