Congress Bhawan Hungama : पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के बाद सही उत्तराखंड के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है । आज हाईकमान ने एक बैठक बुलाई है। जिसमें प्रीतम सिंह समेत हरीश रावत और गणेश गोदियाल शामिल होने वाले हैं इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। हरीश रावत के समर्थन में उनके समर्थकों ने मानो मोर्चा खोल दिया है खास बात यह है एक और तो विपक्ष कांग्रेस को दरकिनार करने में लगी हुई है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने आपसी मतभेदों को ही नहीं सुलझा पा रही है ।
Congress Bhawan Hungama : कांग्रेस भवन के सामने हुआ हंगामा
आपसी मतभेदों की एक ऐसी ही तस्वीर शुक्रवार को कांग्रेस भवन के सामने देखने को मिली । जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह की पिटाई कर दी आपको बता दें कि राजेंद्र हरीश रावत सरकार के दौरान दर्जा धारी मंत्री भी रहे हैं। कांग्रेस भवन के अंदर सबके सामने कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र पर मुक्कों की वर्षा कर दी ।
Congress Bhawan Hungama : हालांकि मौजूद अन्य कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोका लेकिन कार्यकर्ता हिंसा करने से नहीं माने। बता दें कि इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके चलते सरकार की किरकिरी हो रही है।
Congress Bhawan Hungama : राजेंद्र शाह हरदा के लिए कहे अपशब्द
खबर है कि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने हरीश रावत के खिलाफ कुछ अपशब्द कहे थे जिस कारण कार्यकर्ता भड़क गए और उन्हें पीट डाला । वही राजेंद्र शाह का आरोप है कि हरीश रावत के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की गई है । उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था । शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कुछ लोगों ने मुझे पीटा जो की शर्मनाक है । राजेंद्र शाह ने इसके साथ यह भी कहा कि मेरी पिटाई करने वाले पूर्व मंत्री हरीश रावत के साथ रहते हैं और उन्हें के आदमी है। फिलहाल इस घटना पर हरीश रावत की अभी कोई प्रक्रिया नहीं आई है ।
ये भी पढ़े : यूकेडी की कुर्सी पर सवार हो सकते हैं हरीश रावत, पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज़